उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak Case: वीपीडीओ भर्ती घोटाले की जांच की आंच पुलिस तक पहुंची, गनर निलंबित…
UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वीपीडीओ भर्ती घोटाले से बड़ा अपडेट आ रहा है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (वीपीडीओ) की भर्ती में हुए घपले की जांच की आंच पुलिस तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी के गनर (कांस्टेबल) को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच सीओ काशीपुर को सौंपी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्ती में पेपर लीक के खुलासे के बाद एसटीएफ जांच कर रही है। एसटीएफ ने पांच दिन पहले पेपर लीक करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा था। इनमें दो आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी यूएसनगर के हैं। गिरफ्तारी के दो दिन बाद उसके घर पर तलाशी भी हुई थी। मनोज की गिरफ्तारी के बाद गनर व एक अन्य का पता चला उसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई।
जिस पुलिसकर्मी से पूछताछ हुई, वह गनर है और उसकी पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है। एसटीएफ ने इनपुट के आधार पर भर्ती घोटाले में काशीपुर में तैनात एक पुलिस अधिकारी के गनर अंबरीश कुमार और दीपक शर्मा को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया था। अब गिरफ्तार पुलिस अधिकारी के गनर (कांस्टेबल) को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मार्च 2016 में ग्राम विकास अधिकारी के 196 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसमें 1.10 लाख बेरोजगार शामिल हुए थे। आरोप के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भर्ती घोटाले के जांच के आदेश दिए गए थे। जिसमें कई खामियां पाई गई थी। अगली भाजपा सरकार में भर्ती को निरस्त कर दिया गया था। वर्ष 2021 में दोबारा से भर्ती की गई थी। इस भर्ती में भी पेपर लीक का आरोप लगाया था। इसकी जांच एसटीएफ कर रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel