उत्तराखंड
Uttarakhand News: भारी बारिश से यहां बाढ़ जैसे हालात, बह गया 24 लाख रुपए से भरा ATM…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रहा है। देहरादून से सटे विकासनगर तहसील के छरबा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से आज सुबह बाढ़ जैसे हालात हो गए है तो वहीं उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां कुमोला नदी उफान पर आ गई. जिसकी चपेट में आने से पीएनबी का एटीएम (PNB ATM Swept Away in Purola) सहित आठ दुकानें बह गई। इस एटीएम में 24 लाख रुपए डाले गए थे। ऐसे में काफी नुकसान होने की आशंका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसा बीती रात उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश (heavy rain in Purola) हुई। जिससे कुमोला गाड़ का अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण वार्ड नं0-5 कुमोला रोड पुरोला में चार भवन स्वामियों की सात दुकानें बह गयी हैं। इन सात दुकानों में एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, दो ज्वेलर्स की दुकानें, एक खाने का होटल, एक ग्लोबल कम्प्यूटर की दुकान, एक टेलर की दुकान व एक अन्य दुकान बही है। बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से पुरोला में बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है।
वहीं दूसरी ओर त्यूणी, चकराता व कालसी तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई ग्रामीणों के घरों में मलबा आ गया। वहीं पछवादून के लाइन जीवनगढ़ विकासनगर में तेज वर्षा के कारण कालिंदी अस्पताल के पास से रसूलपुर तक रिहायशी भवनों में जलभराव होने से लोग बेहाल हैं। देहरादून-उत्तरकाशी और हिमाचल को जोड़ने वाले त्यूणी-पुरोला हाईवे, चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे, जेपीआरआर हाईवे और अन्य कई मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस वजह से यातायात सेवा बाधित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
