उत्तराखंड
Uttarakhand News: CM धामी ने की केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात, इस मुद्दें पर हुई बात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम ने आज दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की। साथ ही नैनीताल जिले में स्थित औद्योगिक ईकाई ‘हिंदुस्तान मशीन टूल्स’ (एचएमटी) को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने दिल्ली में पांडेय से मुलाकात में कर कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ‘नेशनल बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कंपनी’ (एनबीसीसी) द्वारा आंकलन किए गए मूल्य पर एचएमटी रानीबाग इकाई को क्रय करने की अपनी सहमति भारी उद्योग मंत्रालय को प्रेषित कर दी है।उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एचएमटी के हस्तांतरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।
बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के रानीबाग में स्थित एचएमटी के लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इसे बंद करने का अनुमोदन किया था। उन्होंने कहा कि इस क्रम में एचएमटी इकाई को ‘जैसा है, जहां है,’ के आधार पर उत्तराखंड सरकार को सौंपा जाना प्रस्तावित है। बैठक में तय किया गया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
