देश
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Google ने 2 मिनट में दिखाया भारत के 75 सालों का संघर्ष, देखकर आपको भी होगा गर्व…
Azadi Ka Amrit Mahotsav: पूरा भारत आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर भारत के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल (Google) भी भारत की आजादी का जश्न मना रहा है। भारत के इस खास मौके पर गूगल ने भारत की उड़ान (India ki Udaan) नाम का एक डिजिटल पेज अपनी वेबसाइट गूगल आर्ट एंड कल्चर पर लाइव कर दिया है। इस पेज पर आप भारत के अबतक की संघर्ष की कहानी देख सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गूगल ने एक नई वेबसाइट बनाई है। जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है। बता दें इस वेबसाइट में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत तमाम नेताओं की छवि दिखाई गई है।
गूगल ने दिखाया भारत का 75 सालों का संघर्ष
गूगल के इस नए पेज आर्ट एंड कल्चर में गूगल ने 2 मिनट की एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में 1947 में मिली भारत की आजादी से अभी तक पूरे 75 सालों का सफर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में आपको सिर्फ 2 मिनट में पिछले 75 सालों का भारतीय इतिहास दिख जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद सभी भारतीय नागरिक को भारतीय होने पर गर्व महसूस जरूर हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

