देहरादून
Big Breaking: बादल फटने से देहरादून के रायपुर इलाके में तबाही, रायपुर-थानों मार्ग पर बना पुल बहा…

बादलों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी जमकर कहर बरपाया। यहां मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड पर सौंग नदी पर बना पुल भी टूट गया है।देर रात देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए।
वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित
मंत्री आपदा प्रभावित इलाके में जायजा लेने पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह आज पूरा दिन आपदा प्रभावित इलाके में रहकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।आपदा में कुछ जानवरों के बहने की भी सूचना है। अभी तक किसी जनहानी की सूचना नहीं है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


