देश
EXAM Update: इस भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम, देखें…
UPPSC PCS Update: अगर आप अधिकारी बन देशसेवा करने की तैयारी कर रहे है। तो आपके लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 से लेकर 01 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। हालांकि, 30 सितंबर को कोई भी परीक्षा नहीं होगी।
परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी।
बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में कुल तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5964 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर के मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया था।
तारीख पाली-1 पाली-2
27 सितंबर -सामान्य- हिंदी निबंध
28 सितंबर -सामान्य अध्ययन-1 सामान्य अध्ययन-2
29 सितंबर -सामान्य अध्ययन-3 सामान्य अध्ययन-4
01 अक्तूबर- सिलेक्टिव पेपर-1 सिलेक्टिव पेपर-2

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel




