देश
धर्म: गणेश चतुर्थी आज, घरों मे विराजेंगे गणपति बप्पा मोरिया…
आस्था। ऋद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के दाता गणपति बप्पा बुधवार को घर-घर विराजेंगे। इस साल गणेश चतुर्थी तिथि आज 31 अगस्त बुधवार के दिन पड़ रही है। गणेश चतुर्थी पर गणेशजी अपने साथ शुभ रवि योग भी लेकर आ रहे हैं। यानी विघ्नहर्ता गणेशजी तमाम विघ्नों को दूर करके भक्तों का मंगल करने आ रहे हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी का अवतरण हुआ था। इस दिन को गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन गणेशजी की प्रतिमा भी घर-घर में स्थापित की जाएंगी।
पीओपी से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना करने से बचना चाहिए। ये मूर्तियां पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं। मिट््टी से बनी प्रतिमा धर्म और पर्यावरण के लिहाज से सबसे अच्छी होती है। इसके अलावा हल्दी, गोबर, श्वेतार्क, लकड़ी से बनी मूर्ति स्थापित की जा सकती हैं। खास बात यह है कि इस साल वो सारे संयोग बन रहे हैं, जो गणेशजी के जन्म पर बने थे। दिन बुधवार, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र चित्रा और मध्याह्न काल यानी दोपहर का समय। इसके साथ ही रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।
गणेशजी की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद दुर्वा, लड्डू से विधि-विधान पूजन करना चाहिए। पुराणों के अनुसार भगवान गणेश को भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा करने से सारे काम सफल होते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

