चंपावत
Uttarakhand News: सीएम धामी ने यहां जनता को दी कई बड़ी सौगात, जानिए किसे क्या मिलेगा लाभ…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम धामी चंपावत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चंपावत में एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को टनकपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला अस्पताल के पास बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का पूजा पाठ कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने जिले की आम जनता के लिए कई बड़ी सौगाते दी। तो वहीं उन्होंने कैंप में बैठ कर लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुंगर, सल्ली, मोराडी, पल्सो, गोली, तालियाबाज और धूरा समेत 7 विद्यालयों का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण करने की घोषणा भी की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत घरों के निर्माण की बात कही। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्र टनकपुर में स्मार्ट कंट्रोल रूम का निर्माण करने और थाना बनबसा के लिए नए भवन निर्माण करने की भी घोषणा भी की।
वहीं इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधन के लिए सरलीकरण कर रही है। मेरा यह कैंप कार्यालय भी डीएम और सीएम कैंप कार्यालय से जुड़ा रहेगा। उन्होंने टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय (Chief Minister Camp Office in Tanakpur) खुलने से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा ही साथ ही उन्हें देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह कैंप ऑफिस जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देगा। इतना ही नहीं इस दौरान सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, वो जिला स्तर पर ही हल कराई जाए. जो कार्य तहसीलदार और उप जिलाधिकारी कार्यालय से निस्तारित होने हैं, वहीं से होने चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


