उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: भारी बारिश के चलते यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी…
Uttarakhand Weather: राजधानी में तेज बारिश की चेतावनी के बाद सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ियों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस बाबत देहरादून मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी को विदयालयो को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।
देहरादून मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने
जानकारी देते हुए बताया कि, संबंधित प्रधानाचार्य राoइoकाo राoउoमाoवि0,राo प्राo विo,रा0 जूनियर, अशासकीय शासकीय विदयालय (जूनियर /माध्यमिक)/ निजी विदयालय / आंगनवाडी केंद्र/मदरसे को निर्देशित किया जाता है कि, ज़िला अधिकारी देहरादून द्वारा मुझे यह कहने के निर्देश प्राप्त हुए है कि, भारी वर्षा एवं छात्र छात्राओ के सुरक्षा के दृष्टिगत कल 05-09-2022 को मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र,मालदेवता क्षेत्र अंतर्गत संबंधित शिक्षण संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे।
उक्त के क्रम में संबंधित संस्थाध्यक्षो को निर्देशित किया जाता है कि, उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, सहसपुर को इस निर्देश के साथ कि आप भी अपने स्तर से अपने अधीनस्थ संबंधित क्षेत्र अंतर्गत विदयालयो को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
