उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी, अब ऐसे खुलेंगे स्कूल, देखें टाइमटेबल…
उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में एक अक्टूबर से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए है।
बता दें कि अभी विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के हिसाब से हो रहा है। जिसके तहत स्कूलों के खुलने का समय प्रात: आठ बजे और बंद होने का समय एक बजे निर्धारित है। 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल वर्तमान के हिसाब से ही चलेंगे। 1 अक्टूबर से समय बदल जाएगा।
सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखे गए पत्र में यह साफ किया गया है ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक हो रहा था। अब सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel