देहरादून
Dehradun News: डेंगू के कहर के बीच एक्शन में DM, इन 14 मशहूर स्कूलों को भेजा नोटिस, पढ़ें मामला…
Dehradun News: देहरादून में डेंगू का डंक कहर बरपा रहा है। देहरादून, रुड़की, आदि शहरों में डेंगू पॉजिटिवों की संख्या में लगातार बढ़ाेतरी हो रही है। ऐसे में देहरादून डीएम सोनिका एक्शन में आ गई है। उनके निर्देश के बाद डेंगू से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन न करने पर शहर के 14 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारजिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को 13 डेंगू के नए केस मिले हैं। जिनमें चार महिलाएं और नौ पुरुष है। सभी रोगियों के क्षेत्रों में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाई की जा रही है। जिले में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 104 हो चुकी है। ऐसे में डेंगू रोकथाम के लिए स्कूलों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। लेकिन कुछ स्कूल ये गाइडलाइन का पालन नहीं कर रह है। स्कूलों में छात्र-छात्राएं पूरी आस्तीन की ड्रेस व जुराबें पहनकर स्कूल नहीं आ रहे हैं। जिससे डेंगू-मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोग फैलने की संभावना बढ़ रही है।
ऐसे में जारी गाइडलाइन का पालन न करने पर जिलाधिकारी सोनिका सिंह (DM Sonika Singh) के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने देहरादून के 14 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि नोटिस जारी कर शासन ने स्कूल प्रबंधन से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब किया है, जिसमें कहा है कि विद्यालय में पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? अब यदि स्कूलों से संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर शासन की ओर से जारी अनापत्ति पत्र की शर्तों व निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधान के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इन स्कूलों को भेजा नोटिस
- श्री गोवर्द्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमननगर धर्मपुर
- द हेरिटेज स्कूल
- ब्राइटलैंड स्कूल
- वेल्हम गर्ल्स और वेल्हम ब्वॉयज डालनवाला
- द्रोणाज इंटरनेशल स्कूल म्यूनिसिपल रोड डालनवाला
- प्रधानाचार्य/प्रबंधक दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला
- ब्रुकलिन स्कूल कर्जन रोड डालनवाला
- कारमन डे एंड रेजिडेंशियल स्कूल कर्जन रोड डालनवाला
- द दून गर्ल्स स्कूल डालनवाला
- द इंडियन कैंब्रिज स्कूल चंदर रोड डालनवाला
- ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस म्यूनिसिपल रोड डालनवाला
- समर वैली स्कूल तेग बहादुर रोड
- सेंट जोजफ एकेडमी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel