रुद्रप्रयाग
Big Breaking: यहां डीएम ने जारी किया कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जहां मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया (school holidays) है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया (Uttarakhand weather update) है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
बताया जा रहा है कि गुरूवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की छुट्टी रहेगी वहीं, समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। वहीं केदारनाथ धाम की यात्रा पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसटीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

