देहरादून
Big Breaking: देहरादून में CBI की बड़ी कार्रवाई, कैंट बोर्ड के दो अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें मामला…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां गुरूवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार (CBI Team Arrested Two officers of Cantt Board) किया है। दोनों कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के काम को लेकर में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीबीआई की छापेमारी से बोर्ड में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रेमनगर निवासी व्यक्ति से प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में नाम चढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल (CBI Arrest LDC Raman Kumar Aggarwal) को गिरफ्तार किया। वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार (Cantt Office Superintendent Shailendra Kumar) को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है। साथ ही सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही शिकायत कर्ता ने पैसे दिए वैसे ही सीबीआई पहुंच गई। सीबीआई को देख रमन कुमार ने पैसे नीचे फेंक दिए। जिसके बाद सीबीआई पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है उसने रिश्वत की रकम कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के कहने पर शिकायतकर्ता से मांगी (Cantt Board Officer Taking Bribe) थी। फिलहाल, सीबीआई दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के घरों की भी तलाशी ली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel

