उत्तराखंड
गर्व के पलः उत्तराकंड के बेटे ने विदेश में मनवाया लोहा, दो रजत पदक जीत किया नाम रोशन…
देहरादूनः उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। होनहार युवा अपनी प्रतिभा और लगन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में अब देहरादून के प्रखर चमोली का नाम जुड़ गया है। प्रखर ने थाईलैंड की धरती पर एशियन यूथ पैसेफिक डेफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थाईलैंड के पटाया में खेली जा रही एशियन यूथ पैसेफिक डेफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 21 वर्ग में भारत ने तीन गोल्ड समेत कुल 11 मेडल जीते हैं। इसमें उत्तराखंड के देहरादून निवासी प्रखर चमोली ने भी लोहा मनवाया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन और जज्बें से प्रखर ने मिक्स डबल व पुरुष डबल वर्ग में क्रमशा: दो रजत पदक अपने नाम किए है।
बताया जा रहा है कि प्रखर ने मिक्स मुकाबले में आदित्य के साथ मिलकर और डबल मुकाबले में ऋतिक के साथ मिलकर रजत पदक प्राप्त किए। प्रखर की कामयाबी पर उन्हें बधाई देनें वालों का तांता लग गया है। प्रदेश को उनपर गर्व है। हर कोई प्रखर के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel