देश
Bank Job: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर 24 सितंबर तक करें आवेदन, तीन लाख तक है सैलरी…

बेरोजगार युवाओं के लिए ज़रूरी खबर है। अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो अपके लिए सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर है। जिन उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इन पदों पर तीन लाख तक की सैलरी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित 650 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवदेन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2022 से जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सिंतबर 2022 रात 11:59 बजे हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के अलावा मूल्यांकन, ग्रुप डिस्कशन या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराई जाएगी।
अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। योग्यता के संबंध में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें। ऐप्लीकेशन फीस की बात करें तो SC/ST/PWD- 150/- रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए- 750/- रुपये है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel



