उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak: शासन की बड़ी कार्रवाई, ये सिपाही किया गया सस्पेंड, जानें मामला…

UKSSSC Paper Leak: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। मामले में जहां नकल माफिया हाकम सिंह के अवैध रिजॉर्ट तो ढहाने की तैयारी की जा रही है। वहीं कार्रवाई से पहले ही गोपनीय पत्र वायरल करने के मामले में एक सिपाही पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि एसपी अर्पण यदुवंशी ने गोपनीय लेटर वायरल करने के मामले में सिपाही को निलंबित किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया में एसपी के हवाले दो दिन पहले नकल माफिया हाकम सिंह के सांकरी रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने संबंधी फर्जी लेटर वायरल हुआ था। मामले में जांच के आदेश के बाद अब शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय में अटैच सिपाही अमित डोगरा को गोपनीय लेटर फर्जी तरीके से सोशल मीडिया में वायरल करने पर सस्पेंड किया गया है।
वहीं दूसरी ओर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेता हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट पर नोटिस चस्पा हो गया है। रविवार को राजस्व व वन विभाग की टीम ने सांकरी गांव पहुंचकर रिजॉर्ट की नापजोख की जिसमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि के बाद नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर रविवार को बुलडोजर चलना तय हो गया था लेकिन पुलिस विभाग से पत्र लीक होने के बाद प्रशासन ने रातों रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को स्थगित कर दिया था। हालांकि रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने सांकरी पहुंचकर नाप-जोख की कार्रवाई की जबकि एसटीएफ और राजस्व विभाग की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


