उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने दिल्ली में की राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म…
उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे है। सीएम ने दिल्ली में आज राजनीति के दिग्ग्ज भगत दा से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब दो घंटे बात हुई है। सियासी हलचलों के बीच ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को नई दिल्ली के लिए दौड़ लगाई तो उत्तराखंड की सियासत चर्चाओं से गरमा गई। हालांकि तीनों नेताओं ने अपनी दिल्ली यात्रा के अलग-अलग कारण बताए।
बताया जा रहा है कि इस समय उत्तराखंड में मंत्रियों के बड़े स्तर पर फेरबदल की है चर्चा है। जिसके कारण धामी की ये मुलाकात कई मायनों में खास है। कल ही सीएम धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही धामी कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले थे।
वहीं, सोशल मीडिया में तीनों दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली का रुख करने के यही मायने निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर उनसे चर्चा करेगा और कुछ निर्देश भी देगा। सियासी हलके में चर्चाएं गर्म रहीं कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने अंकिता हत्याकांड, विधानसभा बैकडोर भर्ती के संबंध में जानकारी के लिए बुलाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel