उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार का पहाड़ के मेडिकल कालेज को बड़ा तोहफा, मिलेगी ये खास सुविधा…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (medical colleges of hill districts) के लिए धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि अब पहाड़ के मेडिकल कॉलेजों में नियमित एवं संविदा पर तैनात मेडिकल फैकल्टी (Faculty posted in medical colleges) को उनके वेतनमान के सापेक्ष 50 फीसदी अतिरिक्त भत्ता (50 percent additional allowance) मिलेगा। जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की पहल पर राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में नियमित एवं संविदा पर तैनात मेडिकल फैकल्टी को उनके वेतनमान के सापेक्ष 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से पर्वतीय क्षेत्रों में राजकीय मेडिकल कालेजों को आवश्यकतानुसार फैकल्टी मिल सकेगी। जिससे अब मेडिकल कॉलेज फैकल्टी की समस्या से नहीं जूझेंगे।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद विभागीय मंत्री डॉ रावत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र शासनादेश जारी करने के निर्देश दे दिये हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में ज्यादातर डॉक्टर और फैकल्टी पहाड़ चढ़ने से कतराते है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने एक नया विकल्प राज्य सरकार के समक्ष रखा है। इस पहल को हर कोई सराहनीय बता रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
