टिहरी गढ़वाल
Tehri News: देवप्रयाग में यहां लगेगा बहुद्देशीय शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा निदान…
Tehri News: 1 अक्टूबर, 2022 को विकास खण्ड देवप्रयाग के स्थान रा.ई.का. सजवाण काण्डा, ग्राम पंचायत टुंगरियाल काण्डा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/ शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सिनेशन एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। तहसील देवप्रयाग द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे। अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।
जनपद के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य समस्त विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगवाते हुए स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel