हरिद्वार
Uttarakhand Politics: इन नव निर्वाचित सदस्यों ने थामा बीजेपी का दामन, कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष..?
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार में पंचायत चुनाव में जहां बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी लगातार अपना खेमा बड़ा करने में जुटी है। कांग्रेस के नेता सहित कई नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिससे अब बीजेपी के ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के कयास तेज हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बसपा नेता नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य टिकोला अंशुल चौधरी और टांडा बड़ेरा से निर्दलीय ज़िला पंचायत सदस्य नावेद आलम ने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं बताया जा रहा है कि निर्दलीय मुंडलाना सीट की सदस्य सविता सैनी पत्नी पवन सैनी और बसपा के प्रदेश सचिव अशोक चौधरी सहित अन्य कई लोगो ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को भी झटका लगा हैं। कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीते सिर चांदी सीट से प्रत्याशी फरकीजा के पति हाजी भूरा ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र, बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में जिला पंयायत सदस्यों के चुनाव का रिजल्ट आते ही कांग्रेस और बीजेपी अध्यक्ष के गुणा भाग में जुट गई है। हरिद्वार में जिला पंयायत सदस्यों की 44 सीटे है, जिसमें बीजेपी को 14, कांग्रेस को 8 और बसपा को भी 8 ही मिली है। बाकी सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। हरिद्वार जिला पंयायत अध्यक्ष बनने के लिए 23 का आंकड़ा होना चाहिए। ऐसे में बीजेपी अपना खेमा बढ़ाने में जुट गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

