देहरादून
दशहरा: परेड मैदान में इस बार दशहरा मेला होगा और भी भव्य, 55 फीट का रावण रहेगा आकर्षण का केंद्र…
देहरादून। परेड मैदान में इस बार दशहरे मेले को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 55 फीट का रावण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
बन्नू दशहरा कमेटी की ओर से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पिछले वर्षो की तुलना में इस बार मेले को ओर भव्य रूप दिया जा रहा है। पहले कागज से पुतले तैयार किए जाते थे। लेकिन इस बार सलीन के कपड़ों से पुतले तैयार किए जा रहे हैं। परेड मैदान में दो साल बाद मेले का आयोजन होगा। वहीं चार अक्टूबर रात से आतिशबाजी की जाएगी।
पुतला दहन से पहले होगी शोभायात्रा
इस वर्ष कुंभकरण के पुतले की ऊँचाई साठ फीट व रावण और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई पचपन फीट रखी गई है। पुतले दहन से पहले गोपीनाथ मंदिर कालिका मार्ग से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। और करीब आधे घंटे तक जोरदार आतिशबाजी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में बाहरी लोगों के फर्जी तरीके से कागजात बनाने पर सख्ती, सीएम धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से 15 लोगों की मौत, देहरादून में 13 ने गंवाई जान, 16 अभी भी लापता
आपदा पीडितों से मिले डीएम, हर संभव मदद का दिया भरोसा, प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन हरदम खड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
