उत्तराखंड
Uttarakhand Breaking: अभी-अभी बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोग थे सवार, 6 शव बरामद…
Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि लालढांग से काड़ा तल्ला जा रहीं बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है। बस में करीब 40 लोग सवार बताएं जा रहे थे। मौके पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया है। 6 शव बरामद किए गए है। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के अंतर्गत लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही एक बस ग्राम सिमड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार 8-10 अन्य लोग किसी तरह खड्डे से बाहर निकल कर आए। मोबाइल फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि मौके से 6 बारातियों के शव खाई से निकाले गए है। ग्रामीण और प्रशासन खाई में और शवों को तलाशने का काम कर रहें है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। माना जा रही है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel