उत्तराखंड
School Close: उत्तराखंड में इन चार जिलों में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश…
School close: मौसम विभाग की चेतावनी के चलते आज डीएम ने पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, और बागेश्वर के समस्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं। वहीं इस संबंध में डीएम ने आदेश भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 08 अक्टूबर, को उत्तराखण्ड राज्य के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है।
वहीं छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 4 जिलों के डीएम ने समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
उपयुक्त आदेश में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/ अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/ कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। और विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel