उत्तराखंड
Uttarakhand News: दोगुनी बढ़ाई गई मुआवजा राशि, इन्हें मिलेंगे अब दो लाख रुपए, जानें…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हर साल हजारों सड़क दुर्घटना (Road Accident) होती हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। अब ऐसे मामले में पीड़ित की मौत होने पर उसके परिजनों को दिया जाने वाला मुआवजा (Compensation) बढ़ रहा है। शासन ने सड़क दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु पर मुआवजे की राशि दो गुनी कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु के लिए उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत राशि में तृतीय संशोधन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य में अब सड़क दुर्घटना में यात्री या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु होने पर एक लाख की दो लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
गौरतलब है कि सड़कों पर मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रही है। तेज रफ्तार, ओवरस्पीड व डिंक एंड ड्राइव के कारण सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। इस साल केवल सात महीने में ही 956 सड़क हादसों में 610 लोग मौत के मुंह में चले गए। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 24 प्रतिशत सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


