उत्तराखंड
Uttarakhand News: केदारनाथ हेली सेवा से हटी रोक, कल घटी थी ये घटना…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे के बाद लगी रोक को एक दिन बाद ही हटा दिया गया है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य पूरे होने तक की हेली सेवा रोकी गई थी। अब हेली सेवा फिर शुरू हो गई है। फिलहाल केदारनाथ में नौ कंपनियां हेली सेवाओं का संचालन कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते दिन हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। गरुड़ चट्टी के समीप यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बताया जाता है कि क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए थे। शव भी जहां तहां बिखर गए थे। हादसे में दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं और एक पायलट की मौत हो गई थी। जिसके बाद हेलीसेवा पर रोक लगा दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब हेली सेवा पर लगी रोक को हटा दिया गया है। यहां हर घंटे छह हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति है। केदारनाथ में हर दिन 55 से लेकर 60 बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं। रिपोर्टस की माने तो प्रदेश में हेलीपेड की सुरक्षा भी पूरी तरह निजी कंपनियों के हवाले हैं। सरकार और डीजीसीए की भूमिका नाममात्र की बचती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel