उत्तराखंड
Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला दीपावली का तोहफा, 23.48 करोड़ रुपए जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार ने दिवाली पर तोहफा दिया है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Cabinet Minister Rekha Arya) ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों लाभान्वित होंगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों) का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में भुगतान कर दिया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहनें जो विभाग की रीढ़ हैं, उन्हें अपनी जरूरतें पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी
वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराये हैं, वे सभी अपने मोबाइल नंबर को अपने-अपने संबंधित बैंक अकाउंट से लिंक अवश्य करा लें। जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
