उत्तराखंड
Uttarakhand News: इन दो शहरों में बढ़ा वायु प्रदूषण, लग सकती हैं पेट्रोल डीजल से चलने वाले ऑटो-विक्रम पर रोक…
उत्तराखंड की आबोहवा प्रदूषित हो रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण एनजीटी ने सरकार को 2019 में वायु प्रदूषण कम करने के निर्देश दिए। राज्य में सबसे प्रदूषित शहरों में ऋषिकेश और देहरादून का नाम है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अगले चार महीने में डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो-विक्रम पर रोक लगने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया गया है। इन शहरों को मार्च 2023 तक प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना है। ऐसे में आरटीए अगले चार महीने में डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो-विक्रम को सड़क से बाहर करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरटीए की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होना है।
बताया जा रहा है कि सीएनजी या बीएस-6 सवारी गाड़ी के परमिट मिलेंगे पेट्रोल-डीजल ऑटो-विक्रम के परमिट पर संचालक सीएनजी वाले ऑटो-विक्रम ले सकते हैं। इसमें प्राथमिकता उनको मिलेगी, जो डीजल-पेट्रोल के ऑटो विक्रम चला रहे थे। साथ ही, आरटीए यह भी विचार कर रहा है कि यदि कोई विक्रम की जगह बीएस-6 सवारी गाड़ी लेता है तो उसका परमिट भी परिवर्तित कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
