उत्तराखंड
Chandra Grahan: कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण, कल बंद रहेंगे मंदिर, जानिए सूतक और मुहूर्त…
Chandra Grahan: 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 8 नवंबर मंगलवार को लगने जा रहा है। इस बार पर्व स्नान कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस साल महज 15 दिन में दूसरा ग्रहण लग रहा है। जो कई मायनों में विशेष माना जा रहा है। इसके दुष्प्रभाव और अच्छे प्रभाव दोनों ही बताए जा रहे है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे।
मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे समाप्त होगा। हरिद्वार में चंद्र ग्रहण शाम को 57 मिनट रहेगा। मंगलवार सुबह से ग्रहण का सूतक लगने के कारण सभी मंदिर बंद रहेंगे। ग्रहण के बाद मोक्षकाल में शाम को मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालु फिर से पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
ये रहेगा सूतक काल
भारत के सभी भागों में यह ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण दोपहर 2:40 से 6:20 के मध्य दिखाई देगा। जहां ग्रहण दिखाई दे, वहां तत्संबंधी धार्मिक कृत्य करना आवश्यक है। बताया कि यह ग्रहण का सूतक सुबह 5:41 से प्रारंभ हो जाएगा।
इस दौरान न करें स्नान
वहीं बताया जा रहा है कि चंद्रग्रहण के दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उत्तर भारत के राज्यों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। नौ घंटे पूर्व सूतक लगने से मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं को गंगा स्नान न करने की सलाह दी गई है। चंद्र ग्रहण की अवधि को छोड़कर बाकी पूरे दिन श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel