उत्तराखंड
सीएम धामी ने स्थापना दिवस पर की ये बड़ी घोषणाएं, किसे मिलेगा क्या जानें एक क्लिक में…
उत्तराखंड में आज राज्य स्थापना दिवस की धूम है। सुबह से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने युवाओं से लेकर महिलाओं तक सबके लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए राज्य के विकास में कई अहम कदम उठाने की बात कही है। आइए जानते है सीएम ने आज किसके लिए क्या घोषणा की है।
सीएम ने की प्रदेश के लिए ये घोषणा
- तीन माह के भीतर पर्यटन नीति और ऊर्जा नीति बनाई जाएगी।
- महिलाएं या महिला समूह ग्रामीण क्षेत्रों में लगा सकेंगे स्वरोजगार।
- विद्यालई शिक्षा में प्रत्येक साल 200 स्कूलों का होगा कायाकल्प।
- मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित।
- जम्मू कश्मीर की तर्ज पर उच्च लागत वाली फसलों का होगा रोपण।
- 7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है जल्दी 19000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बनेगा।
वहीं सीएम ने पुलिस लाइन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं चल रही है। प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश की महिलाओं को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक कृषि के 4 हजार से अधिक क्लस्टर संचालित है इज डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
