उत्तराखंड
Weather Update: बद्रीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम रूख बदल रहा है। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात से बर्फबारी (Season first snowfall in Badrinath Dham) जारी है। वहीं मौसम विभाग (Uttarakhand Meteorological Department) ने आज पांच जिलों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall) होने की संभावना जताई है। जिससे ठंड और बढ़ेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश ने मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा
वहीं टिहरी जिले में भी ओलावृष्टि हुई है। दूसरी ओर ब्रदीनाथ में हुई बर्फबारी से बदरीपुरी पूरी तरह से सफेद चादर में लिपट गई है। धाम में सीजन की पहली जबरदस्त बर्फबारी से यहां के नजारे काफी खूबसूरत नजर आने लगे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं में भी बर्फबारी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel