उत्तराखंड
Uttarakhand News: इस दिन से देहरादून में शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आगानी विधानसभा सत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र गैरसैंण के बजाय देहरादून में ही होगा। शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वीकृति दे दी है। ये सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए शासन ने 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक सत्र आहूत करने के लिए विधानसभा को सूचना भेज दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। विधायी विभाग जल्द इस संबंध में सूचना जारी करेगा, जिसके आधार पर विधानसभा सचिव कार्यक्रम में जारी करेंगे। 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार इस बार विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा सत्र में महिला क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक समेत कई अन्य नियमावली, रिपोर्ट और लेखा प्रतिवेदन सदन पटल पर रखे जाएंगे।
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र को लेकर कई विधायकों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी लिखा था कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित कराया जाए। वैसे विपक्ष ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में शीतकालीन सत्र कराने की मांग कर रहा था। इस सत्र को लेकर विपक्ष भी आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
