उत्तराखंड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 661 पदों के लिए सीधी भर्ती, 17 नवंबर है आवेदन की लास्ट डेट, पढ़ें…
Sarkari Naukri: बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार https://psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( यूकेपीएससी ) ने 661 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । इन पदों के लिए वेतनमान लेवल 5 ( 29 , 200 से 92,300 ) का है । योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 17 नवंबर 2022 तक आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर candidate corner / recruitment पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
शैक्षिणिक योग्यता
सहायक लेखाकार के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक उपाधि ( B.com ) या बीबीए या पोस्ट ग्रैजुएट इन अकाउंटेंसी अनिवार्य है । तो वहीं हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 4000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए । लिखित परीक्षा एवं हिंदी टंकण परीक्षा की तिथि की सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी ।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्र सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गई है । वहीं इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) से इन्हीं पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी । आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी । इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है । सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे । लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी , जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel