देहरादून
Uttarakhand News: गोल्डन गर्ल मानसी नेगी और सूरज पंवार ने की CM धामी से मुलाकात, मिलेगा ये इनाम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नेशनल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने आज सीएम धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को दो एथिलीट खिलाड़ी मानसी नेगी और सूरज पंवार ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की ।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
साथ ही मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। गौरतलब है कि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


