देश
Job Update: 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी, 30 नवंबर है आवेदन की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: युवाओं के लिए खास खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की जीडी कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल के 24,369 पदों के अलावा 20 हजार अन्य पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस प्रकार अब कुल पद की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहले जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सेंट्रल रिसर्व पुलिस फोर्स (CRPF), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफल मैन और एनसीबी में जीडी कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 24,369 पदों पर होनी था, वहीं अब यह परीक्षा 45,284 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास की होना चाहिए। आवेदन करने वाले आभ्यर्थी की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। जीडी कांस्टेबल के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सभी फोर्स में लेवल-3 (21,700 – 69,100 रुपये) के मुताबिक वेतन दिया जाएगा। हालांकि, एनसीबी (NCB) में सिपाही के पद के पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 (18,000 – 56,900 रुपये) का वेतन मिलेगा।
बताया जा रहा है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की 30 नवंबर अंतिम तिथि हैं। ऐसे में अब तक इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी, जिन्हेंने इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की इस ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel

