नैनीताल
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन 20 स्कूलों को नोटिस जारी, जानें मामला…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परियोजना अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के एस रावत ने जिले के 20 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला वर्चुअल क्लासरूम से जुड़ा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों 11 नवंबर को पूर्व आईएएस और 21 नवंबर को राष्ट्रीय चैंपियन एथलीट के साथ वर्चुअल कक्षा के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान नैनीताल जिले के कई सरकारी स्कूल में बच्चों को वर्चुअल कक्षा के जरिए ये कार्यक्रम नहीं दिखाया गया। यह लापरवाही मुख्य शिक्षा अधिकारी के पकड़ में आई है ।
बताया जा रहा है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी मामले में अब 20 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें बेतालघाट के 7, धारी के दो, हल्द्वानी के चार, रामगढ़ के दो और रामनगर के दो भीमताल ओखल कांडा और कोटाबाग का एक-एक स्कूल शामिल है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के 500 राजकीय विद्यालयों में 2019 के नवंबर महीने से वर्चुअल कक्षाओं की शुरुआत की गई थी। इसके अलावा राज्य स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। और इनकी मॉनिटरिंग के लिए देहरादून में वर्चुअल स्टूडियो बनाया गया था। जिसमें कि स्टूडियो में विषय विशेषज्ञ शिक्षक बैठेंगे और स्कूलों से जुड़े रहेंगे ताकि शिक्षक विहीन स्कूलों में पढ़ाई अनवरत चलती रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

