उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने इस पत्रकार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी…
उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे। उनका चयन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर किया गया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं।
जारी अधिसूचना में लिखा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम , 2005 की धारा 15 की उपधारा ( 3 ) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन राज्यपाल योगेश भट्ट , निवासी -112 , बैंक कालोनी , अजबपुर कला , देहरादून को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर सहर्ष नियुक्त करते हैं ।
यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा ( 6 ) के अधीन योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी । यह नियुक्ति उपरोक्त अधिनियम की धारा 16 की उपधारा ( 1 ) एवं कार्मिक , लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय , भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर , 2019 के अनुरूप योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए या पैसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक , इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो , के लिए होगी ।
राज्य सूचना आयुक्त को संदेय वेतन और भत्ते एवं सेवा के अन्य निर्बन्धन और शर्ते कार्मिक , लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर , 2019 के अधीन होगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel