उत्तराखंड
Job Update: शिक्षा विभाग में इन पदों पर होगी भर्ती, हों जाएं तैयार…

स्कूलों में आउटसोर्स से भर्ती होंगे 4000 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को विभाग में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए थे।शिक्षा विभाग में स्कूलों एवं विभागीय कार्यालयों में आउटसोर्स से चार हजार पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होगी।
कार्मिक विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा 950 पदों पर सीआरपी, बीआरपी भी आउटसोर्स से रखे जाएंगेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को विभाग में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग में लेक्चरर के पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को एवं सीआरपी, बीआरपी के पदों को भरने की तैयारी है।
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सात हजार से ज्यादा पद हैं, जिसमें से खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्मिक और वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
कार्मिक विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है, जबकि वित्त विभाग की ओर से कुछ आपत्ति लगाई गई थी। विभाग की ओर से आपत्ति का निपटारा कर इसे फिर से वित्त विभाग को भेजा गया है।
वित्त से मंजूरी मिलने के बाद चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर आउटसोर्स से कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
आउटसोर्स से रखे जाएंगे 950 सीआरपी, बीआरपी
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक विभाग में 950 पदों पर सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति की जानी है। कार्मिक विभाग की ओर से कहा गया है कि सेवारत शिक्षकों से सीआरपी, बीआरपी का काम लिया जाए, लेकिन हाईकोर्ट का आदेश है कि सेवारत शिक्षकों को इस काम में न लगाया जाए।
शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसे देखते हुए कार्मिक को प्रस्ताव भेजा गया है कि आउटसोर्स के माध्यम से इनकी नियुक्ति की जाए। करीब 40 हजार रुपये मानदेय पर आउटसोर्स से सीआरपी, बीआरपी को रखा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


