उत्तराखंड
Uttarakhand News: एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है पीएम मोदी, बन रहा ये कार्यक्रम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के दौरे को लेकर चर्चाएं चल रही है। बताया जा रहा है कि पीएम इस बार राज्य को बड़ी सौगात देने चीन बॉर्डर(PM Narendra Modi will visit Narayan Ashram) के नजदीक पिथौरागढ़ में नारायण आश्रम आ सकते है।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस बार प्रधानमंत्री कुमाऊं की ओर रुख कर सकते हैं। कहा जा रहा हैकि पीएम जल्द ही पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र धारचूला के नारायण आश्रम में पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां चीन सीमा (China border in Uttarakhand) के लगे इलाकों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बता दें कि नारायण आश्रम पिथौरागढ़ के धारचूला में स्थित है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा का भी एक प्रमुख पड़ाव है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के चलते केंद्र सरकार की क्षेत्र को विकसित करने की बड़ी योजना में शामिल है। गौरतलब है कि पीएम मोदी हाल ही में बदरीनाथ धाम के पास चीन सीमा से लगे हुए माणा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीन बॉर्डर के गांव के लिए विलेज योजना की शुरुआत भी की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
