उत्तराखंड
Big Breaking: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी को किया निलंबित, जानें मामला…
उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शासन ने एक और अधिकारी को निलंबित कर दिया है। मामला वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है, रिपोर्ट की माने तो शासन ने अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को निलंबित किया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात सुरेश पाल पर गंभीर आरोप लगे है। उन पर पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करना आरोप है। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए है।
बताया जा रहा है कि निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। अगर उनपर जांच में आरोप सिद्ध हो जाते है तो उन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel