देश
Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर भर्ती के लिए आज लास्ट डेट, करें अप्लाई…

Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment Cell, RRC) वेस्ट सेंट्रल रेलवे साल 2022-23 के लिए एक्ट अपरेंटिस की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए विभाग की वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पेंटर, प्लंबर, ब्लैक स्मिथ, वेल्डर आदि पदों पर भर्तयां निकाली है. इसमें कुल 2,521 पदों पर भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास हो। उनके पास राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र, एनसीवीटी/एससीवीटी होना चाहिए। इंजिनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर इन पदों पर अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
वेस्ट सेंटर्ल रेलवे में अप्लाई करने वाले करने वाले कैंडीडेट्स की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि विभिन्न कैटेगरी में कुछ छूट भी दी जाती है। इसके लिए कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। इन पदों के सेलेक्शन नोटिफिकेशन पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
जबलपुर डिवीजन : 884 पोस्ट
भोपाल डिवीजन : 614 पोस्ट
कोटा डिवीजन : 685 पोस्ट
कोटा वर्कशॉप डिवीजन : 160 पोस्ट
सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल डिवीजन : 158 पोस्ट
जबलपुर मुख्यालय डिवीजन : 20 पोस्ट
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों और महिलाओं को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। चयनित उम्मीदवार को डेजिग्नेटेड ट्रेड के लिए लागू अवधि के लिए प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें मौजूदा नियमों के अनुसार उनकी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


