उत्तराखंड
Uttarakhand News: युवाओं के लिए खुशखबरी, 1500 से ज्यादा इन पदों पर शुरू होने वाली है भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को विभाग से खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल गया है। अब इन प्रस्ताव में पदों के हिसाब से रोस्टर का परीक्षण करने के बाद बोर्ड विज्ञप्ति जारी करेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों का प्रस्ताव मिला है बोर्ड इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। जिसके बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग अराजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावली की अधिसूचना जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में 1564 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।
गौरतलब है कि सरकार ने संशोधित नियमावली में नर्सिंग भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को हटा दिया है। अब वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नर्सिंग अधिकारी पदों पर 80 प्रतिशत महिला व 20 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साथ ही कुल पदों में 70 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिप्लोमाधारक व 30 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिग्रीधारक अभ्यर्थियों में से वर्षवार योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के बराबर ही अंक देय होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel