उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की कल होगी महत्वपूर्ण बैठक, हो सकते है ये बड़े फैसले…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जिसमें अगले पांच साल में उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को दोगुना करने सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए नियोजन विभाग ने विकास के रोडमैप का प्रस्ताव भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सशक्त उत्तराखंड @ 25 की थीम पर मसूरी में चिंतन शिविर हुआ था। तीन दिन के इस चिंतन शिविर राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्य में शामिल कराने के लिए नीति, नियोजन और नियमों में सुधार के लिए सुझाव दिए थे। अब कैबिनेट में इन सुझावों और प्रस्तावों को रखा जाएगा। इसके साथ ही कई और बड़े मुद्दों पर फैसलों हो सकता है।
इन मुद्दों पर होगा फैसला
- आय में बढ़ोतरी के उपाय होंगे, नए संसाधनों की तलाश होगी।
- नई टाउनशिप तैयार की जाएगी और अवस्थापना विकास पर फोकस होगा।
- औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, निवेशकों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- राज्य के पर्यटन सेक्टर की अधिकतम संभावनाओं के दोहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
- उद्यानिकी और कृषि क्षेत्रों में फोकस होगा, किस्मों में सुधार, उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए तकनीक अपनाई जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए माइक्रो प्लानिंग होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


