उत्तराखंड
Breaking News: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इस कार्यक्रम में की शिरकत…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में 24 टॉपर छात्रों को एकेडमिक अवार्ड दिया, साथ ही 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वह एसआरएचयू विवि के 5वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौरान भारत के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने भारत को सशक्त बताया और हर हाल में मजबूती से लड़ने की बात कही। उन्होंने भारत की विरासत और भारत की विभूतियों को याद रखने और आर्य भट्ट सहित कई भारत के महान वैज्ञानिकों को याद कर उनके पदचिन्हों पर चल देश को आगे बढ़ाने की बात कही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
