उत्तराखंड
Uttarakhand News: नर्सिंग कोर्स करने की सोच रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी…
Uttarakhand News: अगर आप नर्सिंग कोर्स करने की सोच रहे है तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने नर्सिंग कोर्स में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। एडमिशन की लास्ट डेट को अब 15 जनवरी तक बढ़ा दिया है। युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 35 सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 1200 के करीब नर्सिंग की सीटें खाली है। बीएससी नर्सिंग के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर को आगे बढ़ा कर 15 जनवरी तक किया गया है। लेकिन बीएससी नर्सिंग की सीटों पर प्रवेश के लिए कटऑफ मार्क्स हटाने का अनुरोध के बाद अभी उस पर विचार नहीं किया गया है।
रिपोर्टस की माने राज्य में 35 सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 1200 के करीब नर्सिंग की खाली सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 5000 युवाओं ने भाग लिया था। लेकिन परीक्षा में 50 फ़ीसदी अंक लाने की शर्त की वजह से केवल डेढ़ सौ छात्र ही पास हो पाए। अधिकांश युवाओं के फेल होने के बाद राज्य सरकार ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल से परीक्षा में कट ऑफ 50% से घटाकर 40% किए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel