उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी 306 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का किया लोकार्पण…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश को 306 करोड़ रुपए की सौगात दी है। उन्होंने उधम सिंह नगर में 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं नवनिर्मित खटीमा बाईपास का लोकार्पण भी शामिल रहा। खटीमा एवं गदरपुर दोनों शहरों को जाम से निजात भी मिलेगा। जिससे आम जन को राहत मिलने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहेनिया बाईपास, खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित किये गये 4-लेन गदरपुर बाईपास की लम्बाई 8.8 किमी और लागत 170 करोङ रूपये है जबकि खटीमा बाईपास 2-लेन विद पेव्ड शोल्डर है। इसकी लम्बाई 8.2 किमी और लागत 95 करोङ रूपये है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को संबोधित किया।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इन दोनों ही बाईपास के बनने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा।खटीमा बाईपास के दौरान कई बाधाओं का सामना करना पड़ा परंतु सभी क्षेत्रवासियों ने एकता दिखाकर, जिला प्रशासन एवं एन.एच के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया।
उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज एवं पीलीभीत से खटीमा हेतु 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। यह मार्ग कैलाश मानसरोवर का भी एक अहम पड़ाव है आने वाले दिनों में कैलाश मानसरोवर की यात्रा इन्हीं मार्गो से की जाएगी। भारत एवं नेपाल सरकार संयुक्त रूप से दोनों देशों को जोड़ने हेतु सड़क का निर्माण करवा रही है जिससे दोनों देशों के बीच में रोटी बेटी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जागेश्वर धाम सौंदर्यीकरण के लिए 46 करोड़ की स्वीकृति, मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में होगा पुनर्निर्माण
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ
खंडूरी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति: महाराज
वरिष्ठ पत्रकार, अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ, राकेश खंडूड़ी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त किया दुःख
सेना में NEET वालों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा कैप्टन पद पर मिलेगी नौकरी
