उत्तराखंड
Uttarakhand Sarkari Naukri: शासन ने दिया सैकड़ों पुलिस कॉस्टेबलों को बड़ा तोहफा, इन पदों पर भर्ती की खुली राह…
Uttarakhand Sarkari Naukri: उत्तराखंड में पुलिस कॉस्टेबल से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन ने पुलिस महकमे में कार्यरत 463 हेल्थ कांस्टेबलों को नए साल का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से पदोन्नति से वंचित रहे 463 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नती के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इतने ही नए हेल्थ कांस्टेबलों की भर्ती की राह भी खुल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए 463 हेल्थ कांस्टेबलों से जुड़े प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबलों को 2 साल की अनिवार्यता में शिथिलीकरण देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही 463 हेड कांस्टेबल अपर उप निरीक्षक बनेंगे। 463 हेड कांस्टेबल अपर उप निरीक्षक बनने के बाद इन 463 पदों को भरने के लिए हेड कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।
रिपोर्टस की माने तो मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान करते हुए अपर उप निरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। जिसमें सिविल पुलिस के 800 पद शामिल किए गए लेकिन विभागीय चयन समिति ने सिविल पुलिस के केवल 350 हेड कांस्टेबल को ही पात्र पाया था। जिसके पश्चात इन पदों को भरने के लिए पुलिस ने छूटे हुए हेल्थ कांस्टेबलों का शिथिलीकरण देने का प्रस्ताव भेजा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में बाहरी लोगों के फर्जी तरीके से कागजात बनाने पर सख्ती, सीएम धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से 15 लोगों की मौत, देहरादून में 13 ने गंवाई जान, 16 अभी भी लापता
आपदा पीडितों से मिले डीएम, हर संभव मदद का दिया भरोसा, प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन हरदम खड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
