देहरादून
Uttarakhand News: एलटी और प्रवक्ता के 929 रिक्त पदों पर बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया…
युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में एलटी और प्रवक्ता के 929 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट से विधिवत मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति शुरू की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में 4105 अतिथि शिक्षक कार्यरत है। बाकी 13 सौ पदों पर अतिथि शिक्षक की भर्ती की मंजूरी ली जा रही है। सरकार ने माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान गणित और अंग्रेजी विषय में रिक्त पदों को देखते हुए शिक्षा विभाग को 929 पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी दी है।
बताया जा रहा है कि शासन ने वर्ष 2018 में तत्कालीन सरकार ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए 5434 अतिथि शिक्षक भर्ती का निर्णय लिया था। जिसमें अब 929 पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू की जा रही है।इस भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय ने मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप दिया है, इस लिस्ट को सभी जिलों को भेजा जा रहा है और अगले सप्ताह से यह प्रक्रिया शुरू होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

