नैनीताल
Uttarakhand News: जनपद नैनीताल एक दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं राज्यपाल व मुख्यमंत्री, ये है पूरा कार्यक्रम…
ललित जोशी/ नैनीताल। सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 11 जनवरी (बुधवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10ः10 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करें , प्रातः 11:10 एफटीआई हल्द्वानी पहुॅचेगे। तत्पश्चात प्रातः 11:20 बजे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 01: 35 एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी से एकलव्य हेलीपैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम,यूवाईएसएम,एवीएसएम,वीएसएम (से नि) 11 जनवरी (बुधवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रातः10ः10 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः10 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुॅचेगे।
इसके उपरान्त कार द्वारा प्रस्थान कर उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में सातवें दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में प्रातः 11ः20 बजे से दोपहर 01ः10 बजे तक प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1ः20 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी से एकलव्य हेलीपैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
