उत्तराखंड
काम की खबरः उत्तराखंड की इस भर्ती का छूट न जाएं मौका, जल्द करें आवेदन, बस तीन दिन है बाकी…
युवाओं के लिए काम की खबर है। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवदेन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 हैं। बताया जा रहा है कि इन पदों पर 10वीं से लेकर बीएससी पास आवेदन कर सकते है। सब पदों के लिए अलग-अलग योग्यता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती 2023 के तहत कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, लोअर डिविजन क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड, स्टेनोग्राफर, स्टोरकीपर, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद सम्मिलित हैं। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती 2023 के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन फरवरी 2023 में किया जाएगा।
आयु सीमा
बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती 2023 में टेक्नीशियन पद हेतु आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। टेक्निकल असिस्टेंट हेतु आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तक रखी गई है। लोअर डिवीजन क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड, स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर, ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तक रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट या पोस्ट से संबंधित प्रेक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती 2023 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
नोट- उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा,आवेदन शुल्क, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित संपूर्ण जानकारी अधिकारी नोटिफिकेशन में अवश्य चेक करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel