उत्तराखंड
युवाओं के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में नर्सिंग में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब इस डेट तक करें आवेदन…
Uttarakhand News: अगर आप नर्सिंग कोर्स करने की सोच रहे है तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने नर्सिंग कोर्स में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। एडमिशन की लास्ट डेट को अब 15 जनवरी से 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 35 सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 1200 के करीब नर्सिंग की सीटें खाली है। नर्सिंग में प्रवेश की तिथि काउंसिल ने 25 जनवरी तक बढ़ा दी है । ऐसे में अब बीएससी नर्सिंग की सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं को प्रवेश का मौका मिल गया है ।
बीएससी नर्सिंग की सीटों पर प्रवेश के लिए पहले 31 दिसंबर अंतिम तिथि थी । बाद में उस तिथि को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया । लेकिन अब प्रवेश के मानकों में बदलाव को देखते हुए एडमिशन की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है ।
रिपोर्टस की माने राज्य में 35 सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 1200 के करीब नर्सिंग की खाली सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 5000 युवाओं ने भाग लिया था। लेकिन परीक्षा में 50 फ़ीसदी अंक लाने की शर्त की वजह से केवल डेढ़ सौ छात्र ही पास हो पाए।
राज्य के नर्सिंग काउंसिल ने पुनः 50% के अंकों की बाध्यता खत्म करने का अनुरोध किया, जिसके बाद अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने 50% अंकों की बाध्यता के बजाय 50 परसेंटाइल के आधार पर छूट दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
